भारत-पाक वाणिज्य मंत्रियों की बैठक अगले माह
कोड: 258684 दिनांक: 2011/08/10स्रोत: print

भारत-पाक वाणिज्य मंत्रियों की बैठक अगले माह


 भारत-पाक वाणिज्य मंत्रियों की बैठक अगले माह
 भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रियों की बैठक तीन साल के अन्तराल के बाद अगले माह नई दिल्ली में होगी जिसमें आपसी व्यापार बढ़ाने तथा ग़ैर तटकर बाधाओं को समाप्त करने पर चर्चा की जाएगी। भारतीय वाणिज्य मंत्री श्री आनन्द शर्मा ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री मख़दूम अमीन फ़ाहिम को इस बैठक के लिए नई दिल्ली आने का न्योता दिया है।
 उल्लेखनीय है कि अप्रेल में दोनो देशों के वाणिज्य सचिवों की बैठक इस्लामाबाद में हुई थी बैठक में पाकिस्तान ने भारत के साथ भेदभाव रहित व्यापार प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए कदम उठाने पर सहमति जताई थी तथा दोनो पक्षों ने कहा था कि वे बिजली और पैट्रोलियम उत्पादों में व्यापार बढ़ाने के लिए कदम उठाएंगे। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने भेदभाव रहित  व्यापार प्रणाली ,शीघ्रातिशीघ्र लागू करते हुए एक तरह से भारत को व्यापार में सर्वाधिकवरीय देश (एम.एफ़.एन.) का दर्जा देने पर सहमति जताई है। हांलाकि पाकिस्तान पक्ष ने संकेत दिया है कि भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देना ग़ैर प्रशुल्कीय बाधाओं की समाप्ति पर निर्भर करेगा। भारतीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग़ैर प्रशुल्कीय बाधाओं में कपड़े के लिए लेबोरेटरी परीक्षण तथा सीमेंट के लिए निर्धारित मानक शामिल हैं केवल पाकिस्तान के उत्पादों के लिए ही नहीं बल्कि भारत के सभी व्यापारिक भागीदारों पर लागू होते हैं।
समाचार समाप्त
.......
166


 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक