अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के अवैध राजा हमद बिन आले खलीफा ने आज टी0 वी0 द्वारा जनता से बात की। और अपने अत्याचारों को स्वीकार करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों ने जनता पर अत्याचार किया है हमें इसका आभास है हमारे देश की उन्नति हमारी भाई चारगी और एकता के आधार पर थी परन्तु अंतिम कुछ समय से देश की स्थिति ठीक नहीं रही। रमज़ान के पवित्र महीने में हम अपने कुकर्मों को स्वीकार करते हैं। और देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिज्ञा करते हैं।ज्ञात रहे बहरैन में हो रहे अत्याचारों और नरसंहार को अमरीका और पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त है और यही कारण है कि दुनिया के अधिकांश देशों का इन देशों के साथ होने के बावजूद उन देशों की जनता में अमरीका और पश्चिमी देशों के विरूद्ध आक्रोश पाया जाता है।
बहरैन में आलेख़लीफ़ा की राजशाही सरकार, आम जनता का नरसंहार करने के अतिरिक्त, इस देश के जनान्दोलन को कुचलने के लिए अमानवीय व अनैतिक व आलोचनीय हथकंडे प्रयोग कर रही है।
समाचार समाप्त
..........
166