ईरान और भारत ने खोजा लिया है नया उपाय
कोड: 270566 दिनांक: 2011/10/08स्रोत: तेहरान रेडियोprint

ईरानी राजदूत सैयद महदी नबीज़ादेः
ईरान और भारत ने खोजा लिया है नया उपाय


 ईरान और भारत ने खोजा लिया है नया उपाय

भारत में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राजदूत सैयद महदी नबीज़ादे ने कहा है कि दोनों देशों के बैंक एवं आर्थिक अधिकारी तेल एवं गैर पेट्रोलियम पदार्थों के व्यापार को बढ़ावा देने का नया मार्ग खोजने में सफल हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि ईरान के सेन्ट्रल बैंक के वाइस गवर्नर सैयद कमाल सैयद अली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल की भारत के आर्थिक सचिव आर गोपालन से भेंटवार्ती हुई है जिसमें दोनों देशों ने भुगतान समस्या को दूर करने के लिए नए मार्ग के बारे में विस्तार से बातचीत की।
नबीज़ादे ने कहा कि ईरान के सेन्ट्रल बैंक और भारत के रिज़र्व बैंक के बीच एक नई प्रणाली पर सहमति बनी है जिससे दोनों देशों के व्यापार को लाभ पहुंचेगा।
उन्होंने बताया कि इस मुलाक़ात की दूसरी उपलब्धि यह रही कि दोनों पक्षों ने गैर पेट्रोलियम पदार्थों के व्यापार को बढ़ावा देने पर विचार किया जो इस समय चार अरब डालर तक पहुंच चुका है।
श्री नबीज़ादे ने बताया कि दोनों देशों में एक दूसरे के प्राइवेट बैंकों की शाखाएं खोलने पर भी बातचीत हुई।

समाचार समाप्त

.........

166

 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक