सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में कल हुए आतंकवादी आक्रमण के विरुद्ध इस देश की जनता ने प्रदर्शन किया।
सीरियाई टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार कल दमिश्क में दो कार बम के विस्फोट के पश्चात कि जिसमें कम से कम 27 आम नागरिक हताहत हुए, गोलान हाइट्स के सैकड़ों नागरिकों ने प्रदर्शन कर इन आतंकवादी आक्रमणों की निंदा की। ज्ञात रहे गोलान हाइट्स सीरिया का क्षेत्र है जिसका ज़ायोनी शासन ने 1967 के छह दिवसीय युद्ध के दौरान अतिग्रहण कर लिया था। गोलान हाइट्स के लोगों ने सीरिया के ध्वज हाथ में लेकर इस देश में आतंकवादी आक्रमणों व विदेशियों के षड्यंत्रों के संबंध में सीरिया की राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने पर बल दिया। 1800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वाला गोलान हाइट्स सामरिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिसका दक्षिण-पश्चिमी छोर सीरिया और अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की सीमा से मिलता है।
.........
166