सीरिया के दरआ नगर में एक ड्रम में विस्फोटक पदार्थ भर कर आक्रमण करने का इरादा रखने वाले आतंकवादियों की योजना विफल हो गयी और समय से पूर्व विस्फोट में ६ आतंकवादी मारे गये।
सीरिया की समाचार एजेन्सी साना के अनुसार सुरक्षा बलों ने दरआ में एक महत्वपूर्ण पुल उड़ाने के आतंकवादियों के प्रयास को विफल बना दिया।
रिपोर्ट के अनुसार दरआ में महत्वपूर्ण समझे जाने वाले मुहज्जमा पुल को आतंकवादी बमों से भरे छे ड्रमों की सहायता से उड़ाना चाहते थे किंतु सुरक्षा बलों ने इस योजना को विफल बना दिया।
सीरिया में कई महीनों से अशांति जारी है और आतंकवादी गुट, कुछ पश्चिमी व अरब देशों के समर्थन से सरकार को अस्थिर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
۔۔۔۔۔۔۔۔۔
166