वरिष्ठ पत्रकार अहमद काज़मी के समर्थन में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी
कोड: 304644 दिनांक: 2012/03/26 - 20:02स्रोत: print

वरिष्ठ पत्रकार अहमद काज़मी के समर्थन में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी

भारत में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अहमद काज़मी की गिरफ्तारी का विरोध व्यापक हो रहा है और आज सोमवार को संसद भवन के निकट होने वाले प्रदर्शन में विभिन्न मुस्लिम संगठनों, धर्म गुरुओं सांसदों और नेताओं ने भाग लिया....... 

 वरिष्ठ पत्रकार अहमद काज़मी के समर्थन में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञः अहमद काज़मी की गिरफ़्तारी इस्राईल के इशारे पर
भारत में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अहमद काज़मी की गिरफ्तारी का विरोध व्यापक हो रहा है और आज सोमवार को संसद भवन के निकट होने वाले प्रदर्शन में विभिन्न मुस्लिम संगठनों, धर्म गुरुओं सांसदों और नेताओं ने भाग लिया। 
वक्तताओं ने प्रदर्शन के दौरान भारत में मुसलमानों के प्रति सरकार और पुलिस के व्यवहार की आलोचना की। राज्य सभा के सदस्य मोहम्मद अदीब ने अहमद काज़मी की गिरफ्तारी में इस्राईल के दबाव की आलोचना करते हुए इस्राईल से कूटनैतिक संबंध समाप्त किये जाने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने मोहम्मद अहमद काज़मी को तुरंत रिहा किये जाने की मांग करते हुए अमरीका और इस्राईल के विरुद्ध नारे लगाए। इसी मध्य ईरान के पवित्र नगर क़ुम में भी भारतीय छात्रों ने अहमद काज़मी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारत के वरिष्ठ पत्रकार और रेडियो तेहरान के रिपोर्टर मोहम्मद अहमद काज़मी को, इस्राईली दूतावास की कार पर आक्रमण के संदर्भ में गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद भारत के विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारों और मुस्लिम नेताओं ने प्रदर्शन करके मोहम्मद अहमद काज़मी के निर्दोष होने पर बल देते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है। अहमद काज़मी के घरवालों ने भी उनपर लगाए गये सभी आरोपों को निराधारा बताया है। कहा जा रहा है कि अहमद काज़मी को इस्राईल के दबाव में गिरफ्तार किया गया है। अहमद काज़मी इस्राईल विरोधी विचारधारा रखते हैं और अपने लेखों और भारतीय टीवी पर प्रसारित कार्यक्रमों में अमरीका व इस्राईल के षडयंत्रों पर खुल कर बोलते हैं।
.............
166


 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक