बश्शार असद का सत्ता में बने रहना, सीरिया की जनता पर निर्भर है
कोड: 304872 दिनांक: 2012/03/27 - 20:11स्रोत: T.Rprint

बश्शार असद का सत्ता में बने रहना, सीरिया की जनता पर निर्भर है

संयुक्त राष्ट्र संघ और अरब संघ के प्रतिनिधि ने सीरियाई जनता के अपने भविष्य निर्धारण के अधिकार पर बल दिया है.... 

 बश्शार असद का सत्ता में बने रहना, सीरिया की जनता पर निर्भर है

संयुक्त राष्ट्र संघ और अरब संघ के प्रतिनिधि ने सीरियाई जनता के अपने भविष्य निर्धारण के अधिकार पर बल दिया है।
शेनहुआ के अनुसार अरब संघ और संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत कूफ़ी अन्नान ने मंगलवार को अपनी चीन यात्रा के दौरान कहा कि बश्शार असद का सत्ता में बने रहना, सीरिया की जनता पर निर्भर है।
सीरिया के मामले में अरब संघ और संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत कूफ़ी अन्नान ने इस देश में संघर्षरत दोनों पक्षों से वार्ता का आह्वान करते हुए कहा कि स्पष्ट रूप से मुझे, बश्शार असद के सत्ता से हटने के बारे में निर्णय लेने का अधिकार नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार कूफ़ी अन्नान ने सीरिया की सरकार से मांग की है कि वह देश में जारी संकट को समाप्त करने के लिए सदभावना के साथ क़दम बढ़ाए। उन्होंने बल दिया कि सीरिया में संकट के समाधान के लिए समयसीमा का निर्धारण एक अतार्किक ग़लती है। चीन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने भी सोमवार को कहा था कि उनका देश, सीरिया के संकट के समाधान के लिए कूफी अन्नान के प्रयासों का समर्थन करता है।

........

166

 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक