सीरिया के हयूमन राइट्स वाच ने देश के पश्चिमोत्तर में झड़पों के दौरान कम से कम २० लोगों के मारे जाने की सूचना दी है।
सीरिया में हयूमन राइट्स वाच के प्रमुख ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि मंगल की रात रीफ लाज़क़िया क्षेत्र में सुरक्षा बलों और सशस्त्र आतंकवादियों के मध्य झड़प में कम से कम २० सैनिक मारे गये और दसियों अन्य घायल हो गये। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार हुमा में सेना की एक कार्यवाही में कई आतंकवादी मारे गये और भारी मात्रा में शस्त्र बरामद हुए। इसी मध्य भारत के एक पूर्व कूटनयिक ने कहा है कि सीरिया में आतंकवादियों को पश्चिम और अरब देशों से प्राप्त होने वाली आर्थिक व सैनिक सहायता को इस देश में हिंसा का कारण बताया है।
मुंबई से साना न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में भारत के पूर्व राजदूत राजन ए ने ताजमहल होटल में डेढ़ सौ सांस्कृतिक व राजनयिक हस्तियों की उपस्थिति में अपने भाषण में कहा कि सीरिया की सरकार ने आवश्यक राजनीतिक सुधार को व्यवहारिक बनाया है इसी लिए इस देश में जारी हिंसा, विद्रोहियों और आतंकवादियों के लिए शस्त्रों की तस्करी का परिणाम है। उन्होंने कुछ अरब और पश्चिमी देशों द्वारा सीरिया के विरुद्ध जारी कुप्रचारों की आलोचना करते हुए विश्व समुदाय से अपील की है कि वह सीरिया के विद्रोहियों को राष्ट्रीय संवाद के लिए तैयार करे।
...........
166