सीरिया ने कहा है कि कुछ देश राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद को हथकंडे के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने कहा कि कुछ देश सुरक्षा परिषद में अपने प्रभाव को प्रयोग करके सीरिया और मध्यपूर्व में अपने अवैध हितों को साधने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये देश, मध्यपूर्व में अपने साम्राज्यवादी लक्ष्यों को व्यवहारिक बनाने की चेष्टा में हैं। जाफ़री ने कहा कि किसी भी देश को न तो सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना चाहिए और न ही इस देश की संप्रभुता का उल्लंघन करना चाहिए।
.............
166