रूस और चीन ने कहा है कि सीरिया में सत्ता का हस्तांतरण केवल इस देश की जनता के माध्यम से होना चाहिये। रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ और उनके चीनी समकक्ष यांग जिची ने जेनेवा में होने वाली एक बैठक में सीरिया के संबंध में अपने देशों के दृष्टिकोणों की घोषणा की। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार जेनेवा बैठक में भाग लेने वाले देशों विशेष कर अमेरिका की भूमिका के दृष्टिगत बहुत कठिन है कि यह विश्वास करना बहुत कठिन है कि इन देशों को सीरिया में केवल मानवाधिकारों की चिंता है। सरगेई लावरोफ ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण विषय है कि इस बैठक में सीरिया पर कोई चीज़ थोपी नहीं जा सकी। दूसरी ओर सीरिया की सरकार ने घोषणा कर रखी है कि वह हर उस योजना को स्वीकार नहीं करेगी जिसे विदेशों से सीरियाई जनता पर थोपा जायेगा।
समाचार समाप्त
.......
166