पाकिस्तान के बन्नो के प्राचीन नगर पर चरमपंथियों ने आक्रमण कर दिया है। क्षेत्र से फ़ायरिंग और विस्फोट की आवाज़ें आ रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कर्फ़्यू लगा दिया गया है। बन्नों में आज स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग नौ बजे चरमपंथियों ने स्थानीय थाने पर आक्रमण कर दिया। स्थानीय पुलिस ने तेहरान रेडियो संवाददाता को बताया कि आक्रमणकारी थाने की इमारत में घुस गये वहां मौजूद 13 पुलिसकर्मियों को बंदी बना लिया है। इस दौरान दोनों ओर से होने वाली फ़ायरिंग में एक व्यक्ति हताहत हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस की सहायता के लिए सुरक्षा बल आ गये हैं और उन्होंने नगर के प्रवेश और निकासी मार्ग को बंद कर दिया है। ज्ञात रहे कि इस थाने में अब जांच का काम होता है जहां आरोपियो को जांच के लिए लाया जाता है
समाचार समाप्त
......
166