बुल्गारिया में ज़ायोनियों पर बम हमले के कारण मारे गए ज़ायोनियों की संख्या 7 हो गई।
इरना की रिपोर्ट के अनुसार बुल्गारिया के आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि देश के बवर्कास एयरपोर्ट में घायल होने वाला एक व्यक्ति मारा गया जिससे मरने वालों की संख्या 7 हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में 32 अन्य ज़ायोनी भी घायल हुए हैं।
बुल्गारिया के विदेश मंत्री ने कहा है कि विस्फोट ज़ायोनियों की बस में बम के कारण हुआ है। उधर ज़ायोनी विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस धमाके में हताहत होने वालों और घायलों का सम्बंध इजरायल से है।
कहा जाता है कि मरने वालों में ज़ायोनी चरमपंथियों का एक प्रमुख नेता भी शामिल है।
हालांकि अभी तक किसी संगठन या समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन फिलिस्तीनियों पर ज़ायोनियों के दमन के कारण दुनिया में उनके खिलाफ नफरत बढ़ी है।
समाचार समाप्त
....
166