सीरियाई सुरक्षा बलों ने पूरे देश में सरकार विरोधी सशस्त्र विद्रोहियों के नियंत्रण से कई महत्वपूर्ण क्षेत्र स्वतंत्र करा लिए हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सुरक्षा बलों ने सशस्त्र गुटों से भीषण लड़ाई के पश्चात दमिश्क़ के अलमीदान इलाक़े के अधिकांश भाग को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसी प्रकार सुरक्षा बलों ने सशस्त्र विद्रोहियों के नियंत्रण से मशीनगनों से लैस वाहन और युद्ध सामग्रियां बरामद कीं। सीरियाई सेना ने एक बार फिर इदलिब के सिलक़िन इलाक़े पर नियंत्रण कर लिया है। इसी प्रकार सीरियाई सुरक्षा बलों ने इराक़ी सीमा के निकट अलबुकामल और तुर्की की सीमा के निकट बाबुल हवा क्षेत्रों को फिर से अपने नियंत्रण ले लिया है।
समाचार समाप्त
.......
166