राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने पवित्र रमज़ान के आगमन पर इस्लामी जगत के नेताओं को बधाई पेश करते हुए इस्लामी जगत में और अधिक एकता की अपील की। इस्लामी जगत के मुसलमान नेताओं और इस्लामी सहकारिता सगंठन ओआईसी के महासचिव अकमलुद्दीन एहसान ओग़लू के नाम अलग अलग पत्र में डाक्टर अहमदी नेजाद ने आशा जताई कि रमज़ान के दौरान विश्व, राष्ट्रों विशेष रूप से मुसलमान राष्ट्रों के बीच अधिक मित्रता व भाईचारे, अत्याचार व भेदभाव के अंत तथा स्थाई शांति व सुरक्षा को बढ़ावा दिए जाने का साक्षी बनेगा। राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार डाक्टर अहमदी नेजाद ने सभी मुसलमान सरकारों और विश्व के लोगों के लिए ख़ुशियां और समृद्धता की कामना की। ज्ञात रहे पवित्र रमज़ान इस्लामी कैलेंडर का नौंवा महीना है जिसमें मुसलमान तड़के के समय से सूर्यास्त तक खाना, पीना, शराब, धुम्रपान, सहित हर प्रकार के इस्लाम द्वारा वर्जित कर्मों से दूर रहते हैं। रोज़े का उद्देश्य मुसलमानों को आस्था, आध्यात्म, आत्मावलोकन और आत्मसंयम सिखाना है।
समाचार समाप्त
........
166