ईरान शिकायत नहीं करेगा, रूस की आशा
कोड: 330800 दिनांक: 2012/07/22 - 11:38स्रोत: तेहरान रेडियोprint

ईरान शिकायत नहीं करेगा, रूस की आशा

रूस ने आशा प्रकट की है कि ईरान एस३०० मिसाइल न देने पर मास्को के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही का इरादा छोड़ देगा...... 

 ईरान शिकायत नहीं करेगा, रूस की आशा
रूस ने आशा प्रकट की है कि ईरान एस३०० मिसाइल न देने पर मास्को के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही का इरादा छोड़ देगा। रूसी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा है कि मास्को एस३०० मिसाइल न देने के कारण, अंतरराष्ट्रीय संगठनों में मुकद्दमा दायर करने के ईरान के अधिकार का इन्कार नहीं करता है किंतु उसका मानना है कि मास्को और तेहरान के संबंध कुछ इस प्रकार हैं कि जिसके आधार पर समस्याओं को मुक़द्दमा दायर किये बिना ही हल किया जा सकता है। प्रवक्ता ने ईरान से अपील की कि वह मुक़द्दमा दायर करने के बजाए, वार्ता के विकल्प का चयन करे। याद रहे  ईरान और रूस के मध्य होने वाले एक समझौते के आधार पर रूस ईरान को एस ३०० मिसाइल देने वाला था किंतु रूस ने सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का बहाना बनाकर मिसाइल देने से इन्कार कर दिया जिस पर ईरान के रक्षा मंत्रालय ने जनेवा के न्यायालय में मुक़द्दमा दायर करके रूसी कंपनी से चार अरब डालर के हर्जाने की मांग की है।

समाचार समाप्त
........
166



 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक