सऊदी अरब में आले सऊद की हिंसक नीतियों के बावजूद पूर्वी क्षेत्रों में जनता का आंदोलन जारी है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी क्षेत्र के लोगों ने अल-कतीफ़ शहर में प्रदर्शन कर आले सऊद के सत्ता छोड़ने पर ताकीद की। प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ धर्मगुरू शेख़ बाक़िर अन्नम्र की रिहाई की मांग करते हुए उनके साथ सद्भावना जताई। उल्लेखनीय है सऊदी अरब में प्रदर्शनों पर आले सऊद की हिंसा में तीन प्रदर्शनकारियों की शहादत तथा बुज़ुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर अन्नम्र की गिरफ्तारी के बाद आले सऊद के खिलाफ जन आंदोलन में तीव्रता आई है। इस देश की जनता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर आले सऊद के हाथों जारी राजनीतिक, आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग कर रही है।
समाचार समाप्त
........
166