मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने हेशाम किंदील को प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है।
फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार हेशाम किंदील मिस्र के मंत्री थे और मोहम्मद मुरसी ने काहिरा के मिस्रुलजदीदह क्षेत्र में उनका औपचारिक रूप से स्वागत किया।
मिस्र के प्रधानमंत्री की घोषणा ऐसी स्थिति में की गयी है कि राष्ट्रपति के प्रवक्ता यासिर अली ने आज सुबह कहा था कि गुरुवार से पहले नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की जाएगी।
ऐसा लगता है कि मिस्र के नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा में देरी से न केवल मिस्र की जनता बल्कि स्वतंत्रता और न्याय पार्टी के लोगों में उत्तेजना पैदा हो चुकी थी क्योंकि पार्टी के उप प्रमुख उसाम अलउरियान ने नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा में देर किये जाने की आलोचना की थी।
समाचार समाप्त
......
166