इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले आतंकवादी आक्रमण में २२ व्यक्ति मारे गये। इराक़ी सूत्रों के अनुसार तीन अगस्त को सलाहुद्दीन प्रांत के अबू सलीबी क्षेत्र में इराकी सेना के गश्ती मार्ग में बम धमाका हुआ जिसमें एक इराक़ी अफ़सर हताहत और दो अन्य घायल हो गये। इसी प्रकार आतंकवादियों ने सलाहुद्दीन प्रांत के एक पुलिस स्टेशन पर आक्रमण किया जिसके दौरान हुयी झड़प में तीन आतंकवादी मारे गये। आतंकवादियों ने बग़दाद के उत्तर में स्थित करकूक के दक्षिण पश्चिम में आक्रमण कर एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी। शेष व्यक्ति दूसरी हिंसक घटनाओं में मारे गये। मरने वालों में कई पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
समाचार समाप्त
.......
166