मिस्र की क्रांतिकारी जनता का अत्तहरीर स्क्वायर पर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। मिस्री जनता ने आज जुमे की नमाज़ अदा करने के बाद अत्तहरीर स्क्वायर पर जमा होना शुरू कर दिया था। मिस्र की क्रांतिकारी जनता आज के प्रदर्शन में उच्च सैनिक परिषद की सभी कार्य़वाहियों की निंदा कर रही थी। फार्स समाचार की रिपोर्ट के अनुसार दसियों समाचार चैनल अत्तहरीर स्क्वायर का सीधा प्रसारण कर रहे हैं और मिस्र के लाखों लोगों के विरोध प्रदर्शन को कवरेज दे रहे है।
आज के इस विरोध प्रदर्शन में मिस्री जनता ने मांग की है कि सैन्य परिषद सत्ता से हट जाए और सत्ता जनता के निर्वाचित राष्ट्रपति के हवाले कर दी जाए। उधर ख़बर है कि सैनिक परिषद के समर्थित राष्ट्रपति उम्मीदवार अहमद शफीक ने काहिरा में गुप्त रूप से अमेरिकी राजदूत से मुलाकात की है। इमरूज़ वेबसाइट के अनुसार मिस्र के वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा बिकरी ने खुलासा किया है कि पूर्व तानाशाह के अंतिम प्रधानमंत्री अहमद शफीक ने काहिरा में गुप्त रूप से अमेरिकी और ब्रिटिश राजदूतों से मुलाक़ात की है। याद रहे इससे पहले ज़ायोनी शासन ने अहमद शफीक को तिलाबीब के लिए रणनीतिक भंडार बताया था जबकि अमेरिका ने कहा है कि अहमद शफीक राष्ट्रपति चुनाव में जीत जाते हैं तो वह पूर्व सरकार की नीतियों पर ही अमल करेंगे. याद रहे अमेरिका, ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब ने अहमद शफीक का समर्थन किया और उनकी सफलता के लिए कोशिश कर रहे हैं।
...........
166