सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने शनिवार को नई सरकार के गठन की घोषणा कर दी। नई सरकार में भारी फेरबदल करते हुए असद ने पूर्ववर्ती सरकार में शामिल कई मंत्रियों को स्थान नहीं दिया परंतु गृह, रक्षा और विदेश मंत्रालय जैसे प्रमुख मंत्रालयों के मंत्रियों को नहीं बदला। पिछले महीने सात मई को हुए संसदीय चुनाव के बाद प्रधानमंत्री रियाज़ हिजाब ने राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद नई सरकार का गठन किया। जून के आरंभ में उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। मई में संपन्न हुए चुनाव को बश्शार असद ने सुधार की दिशा में उठाया गया कदम कहा था जबकि विदेशी समर्थन प्राप्त गुटों ने चुनाव को मात्र दिखावा बताते हुए इसका बहिष्कार किया था। ज्ञात रहे कि सीरिया में राजनीतिक सुधार होने के बावजूद अमेरिका, जायोनी शासन और कुछ अरब देश सीरिया में विद्रोहियों का समर्थन करके बश्शार असद की सरकार को गिराकर इस्राईल की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि बहरैन में तानाशाही सरकार के स्थान पर लोकतांत्रिक सरकार स्थापित करने की मांग करने वाली जनता का दमन किया जा रहा है और मानवाधिकार का दम भरने वाले देश अर्थपूर्ण चुप्पी साधे हुए हैं।
........
166