ईरान में पर्यावरण विभाग के प्रमुख ने कहा है कि ईरान और चीन के बीच सहयोग में बढ़ोतरी आने से क्षेत्रीय स्थिति पर इसके सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। मोहम्मद जवाद मोहम्मद ज़ादे ने आज तेहरान में चीन के उप संचार मंत्री आई पींग से भेंट में कहा कि क्षेत्रीय और वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर ईरान और चीन के संबंध में अधिक स्थिरता लाने की आवश्यकता है।
मोहम्मद जवाद मोहम्मदी ने कहा कि अमेरिका और मध्य पूर्व और एशिया के देशों के हालात से गलत फायदा उठाने के दरपे हैं लेकिन चूंकि उन्हें जनता का समर्थन नहीं है इसलिए वह सफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि ईरान सांस्कृतिक और चीन आर्थिक आधार पर क्षेत्र के देशों का समर्थन कर सकते है और आवश्यकता के दृष्टिगत दोनों देशों को और अधिक सहयोग करना चाहिए। आई पींगे ने भी दोनों देशों के बीच संबंधों में स्थिरता लाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
समाचार समाप्त
........
166