ईरानी नागरिकों को फांसी दिए जाने की समीक्षा करेगा ईरान
कोड: 325021 दिनांक: 2012/06/26 - 23:18स्रोत: print

रामीन मेहमानपरस्तः
ईरानी नागरिकों को फांसी दिए जाने की समीक्षा करेगा ईरान

ईरान ने कहा है कि वह एक प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब भेजेगा ताकि वह सऊदी अरब में कुछ ईरानी नागरिकों को फांसी दिये जाने के विषय की समीक्षा करे..... 

 ईरानी नागरिकों को फांसी दिए जाने की समीक्षा करेगा ईरान

ईरान ने कहा है कि वह एक प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब भेजेगा ताकि वह सऊदी अरब में कुछ ईरानी नागरिकों को फांसी दिये जाने के विषय की समीक्षा करे। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने आज अपनी साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेन्स में कुछ ईरानी नागरिकों के शवों को स्थानांतरित करने के बारे में कहाः सऊदी अरब जाने वाले प्रतिनिधिमंडल की कार्यसूची में कुछ ईरानी नागरिकों को फांसी दिये जाने के विषय की समीक्षा सर्वोपरि है। सऊदी सूत्रों के अनुसार मादक पदार्थ ले जाने के आरोप में कुछ ईरानी नागरिकों को फांसी दी गयी। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने मोहम्मद मुरसी को मिस्र का नया राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि मिस्र में होने वाले सुधारों में इस देश की जनता की इच्छाओं को ध्यान में रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि मोहम्मद मुरसी की सफलता इस बात की सूचक है कि मिस्री जनता की क्रांति आगे की दिशा में बढ़ रही है और क्षेत्र के स्वतंत्र देश भी मिस्र में शांति व सुरक्षा की स्थापना में मिस्र की सहायता कर सकते हैं। रामीन मेहमान परस्त ने सीरिया में ईरान के अपहरित नागरिकों के बारे में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में कहा कि सीरिया में मौजूद कठिन परिस्थितियों के बावजूद तेहरान सीरिया में अपहरित ईरानी नागरिकों की स्वतंत्रता के लिए अपना पूरा प्रयास करेगा।
सीरिया की जल सीमा में तुर्की के युद्धक विमान को मार गिराये के बारे में रामीन मेहमान परस्त ने कहा कि यह बहुत संवेदनशील मामला है और हर वह कार्यवाही चिंता का कारण है जो क्षेत्र की सुरक्षा को अस्थिर बनाये। उन्होंने तुर्की और सीरिया के विदेशमंत्रियों के साथ टेलीफोनी वार्ता में दोनों पक्षों से संयम से काम लेने की मांग की। 
समाचार समाप्त
........
166



 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक