सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि सीरिया युद्ध की स्थिति में है। फ्रांस प्रेस के अनुसार तुर्की के लड़ाकू विमान को मार गिराने के बाद सीरिया के राष्ट्रपति ने देश में युद्ध स्थिति की घोषणा करते हुए नए मंत्रिमंडल को आतंकवादी हमलों से सख्त मुकाबला करने का आदेश दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार बश्शार असद ने कहा है कि देश युद्ध की स्थिति में है तो सफलता के लिए सभी संभावनाओं से लाभ लेना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि तुर्की के लड़ाकू विमान को मार गिराने के बाद तुर्की ने अपने टैंकों को सीरियाई सीमाओं पर तैनात कर दिया है।
इधर अप्रमाणित रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश सैनिक सीरिया की सीमाओं पर अतिक्रमण करके इस देश में घुस गए हैं। प्रेस टीवी ने ज़ायोनी वेबसाइट देबका फाइल DEBKAfile का हवाला देते हुए घोषणा की है कि कुछ अंग्रेजी, तुर्की और फ्रांसीसी सूत्रों ने ब्रिटिश स्पेशल फोर्स के सीरिया में घुसने का दावा किया है। इससे पहले डेली स्टार ने दावा किया था कि ब्रिटेन के युद्ध विमान सीरिया पर हमले के लिए तैयार खड़े हैं।
समाचार समाप्त
.......
166