इराक़ के ज़ुबैदिया नगर में होने वाले बम विस्फोट में कम से कम ८ लोग शहीद हो गये। जानकार सूत्रों का कहना है कि कार बम का यह विस्फोट ज़ुबैदिया नगर के एक भीड़ भाड़ वाली बाज़ार में हुआ और यह विस्फोट उस समय हुआ जब लोग ख़रीदारी में व्यस्त थे। इराक के सुरक्षा सूत्रों ने विस्फोट में कम से कम ८ व्यक्तियों के शहीद होने और २२ के घायल होने की पुष्टि कर दी है। इराक़ के जानकार सूत्रों का कहना है कि यह विस्फोट विदेशी शक्तियों के दिशा निर्देशन पर प्रशिक्षित वहाबी आतंकवादियों के माध्यम से हो रहे हैं ताकि इराक के प्रधानमंत्री नूरी मालेकी की सरकार को देश के संचालन में अयोग्य दर्शा सकें। उधर लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज्बुल्लाह ने इराक़ में होने वाले आतंकवादी आक्रमणों की भर्स्तना की है। हिज़्बुल्लाह ने एक विज्ञप्ति जारी करके इन आतंकवादी आक्रमणों के संबंध में विश्व समुदाय की चुप्पी की आलोचना करते हुए कहा है कि यह मौन इस बात का सूचक है कि इराक़ में होने वाले षडयंत्रों के पीछे कुछ देशों और अतिवादी व आतंकवादी गुटों का हाथ है जो इराक़ में संप्रदायिक फूट डालने की चेष्टा में हैं। कल इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में कई आतंकवादी आक्रमण और विस्फोट हुए थे जिसमें कम से कम ४० व्यक्ति शहीद और दसियों घायल हुए थे।
समाचार समाप्त
......
166