सीरिया के तथा-कथित मित्र देशों की बैठक में भाग लेने से चीन का इंकार
कोड: 327228 दिनांक: 2012/07/06 - 19:18स्रोत: print

सीरिया के तथा-कथित मित्र देशों की बैठक में भाग लेने से चीन का इंकार

चीन सरकार ने पेरिस में सीरिया के तथा-कथित मित्र देशों की आज हो रही बैठक में भाग लेने से इंकार कर दिया......... 

 सीरिया के तथा-कथित मित्र देशों की बैठक में भाग लेने से चीन का इंकार
चीन सरकार ने पेरिस में सीरिया के तथा-कथित मित्र देशों की आज हो रही बैठक में भाग लेने से इंकार कर दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू वेमिन ने कल कहा कि उनके देश को इस बैठक में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया किन्तु चीन इस समय इस बैठक में भाग नहीं लेना चाहता। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहाः हमारा मानना है कि सीरिया के मामले का राजनैतिक मार्ग से समाधान निकलाने के लिए यह निर्णायक चरण है। ज्ञात रहे फ़रवरी में ट्यूनीशिया की राजधानी त्यूनिस और अप्रैल में तुर्की के इस्तंबूल नगर में सीरिया के मामले में हुयी बैठक में चीन ने भाग नहीं लिया था क्योंकि चीन पश्चिमी देशों के विपरीत सीरिया के मामले का राजनैतिक ढंग से समाधान चाहता है। रूस ने पहले ही पेरिस बैठक में भाग न लेने की घोषणा कर दी थी। मास्को का कहना है कि पश्चिमी देश जनेवा में सीरिया के मामले से संबंधित बैठक में हुयी सहमति से पीछे हट रहे हैं। ज्ञात रहे जनेवा में सीरिया के मामले में हुयी बैठक के पश्चात संयुक्त राष्ट्र संघ व अरब लीग के संयुक्त दूत कूफ़ी अन्नान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा थाः जनेवा बैठक में भाग लेने वाले इस बात पर सहमत हुए कि सीरिया में ट्रान्ज़िश्नल प्रशासनिक तंत्र का गठन आपसी सहमति से होगा और इसमें वर्तमान सरकार तथा विपक्ष और दूसरे गुटों के सदस्य शामिल होंगे
समाचार समाप्त
......
166


 




ई मेल:
नाम:
आपकी टिप्पणियां:
Enter security code
erfan
ABNA World Service
Englishالعربية
Françaisاردو
Españolفارسی
Русский中文
DeutschTürkçe
Azeri (cyr) Azeri (ltin)
Melayu Indonesia
বাংলা हिन्दी
Swahili Myanmar
BosanskiABP sites
  नवीनतम शीर्षक