विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने कहा है कि पश्चिमी देशों में ईंधन की आपूर्ति की समस्या के दृष्टिगत ये देश लंबे समय में ईरान के तेल पर प्रतिबंध के क़दम पर पछताएंगे। उन्होंने आज युवा पत्रकार क्लब के सदस्यों से बातचीत करते हुए ईरान के विरुद्ध योरोपीय संघ के नए प्रतिबंधों के संबंध में कहा कि ईरान विश्व में गैस के दूसरे सबसे बड़े स्रोत और तेल के चौथे सबसे बड़े स्रोत का स्वामी तथा विश्व विशेष रूप से योरोपीय देशों के लिए ऊर्जा का विश्वस्त स्रोत है इसलिए ईरान के तेल पर प्रतिबंध का इन देशों को दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा।
समाचार समाप्त
........
166