तुर्की की रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के नेता कमाल कुलीचदार ओग़लो ने सीरिया के बारे में अपने देश की नीति की आलोचना की है।
कुलीचदार ओग़लो ने सीरिया के बारे में तुर्की की नीति को गलत बताते हुए कहा कि इस तरह की नीतियों से अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती। रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी तुर्की सरकार के विरोधी दलों में शामिल है जिन्होंने सीरिया और तुर्की के संबंधों में तनाव पैदा होते ही सीरिया और तुर्की के सम्बंध में संकट और तनाव में तीव्रता के बारे में चेतावनी दी थी। रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी का कहना है कि तुर्की सरकार हर हाल में अपने राजनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए मजबूर है। इस पार्टी के अनुसार सीरिया के बारे में पश्चिमी देश, खासकर अमेरिका की नीतियों का पालन करने से तुर्की को आर्थिक हितों और राजनीतिक साख खराब होने के अलावा और कुछ नहीं मिलेगा।
समाचार समाप्त
.......
166