इराक़ की राजधानी बग़दाद में आज हुए दो बम धमाकों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
फ्रांस प्रेस ने इराक़ के सुरक्षा और अस्पताल के सूत्रों का हवाला देते हुए आज घोषणा की कि बग़दाद के अलकरादा क्षेत्र में हुए दो कार बम धमाकों में 12 की मौत और 27 अन्य घायल हो गए।
जारी महीने में कम से कम 280 इराकी नागरिक आतंकी घटनाओं में मारे गए हैं।
इराक़ी सूत्रों ने अमेरिका और सऊदी अरब सहित कुछ अरब देशों को इराक में जारी आतंकवाद में लिप्त बताया है।
समाचार समाप्त
.........
166