प्राप्त सूचना के अनुसार सीरिया की सेना विभिन्न क्षेत्रों से आतंकवादियों का सफ़ाया कर रही है। सीरिया के टीवी ने कहा है कि सूबा हम्स और हसकह तथा दरा में बहुत से आतंकवादियों को मारा गया है। सूचना के अनुसार सीरिया की सेना ने हम्ज़ा तश्मह और अली बाशान नामक आतंकवादी सरगनाओं को मार गिराया है। इस रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों से दसियों आतंकवादी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।
समाचार समाप्त
.........
166