अबना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में जनांदोलन जारी हैं और लोग आले सऊद सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी नगर सफ़वी में पिछली रात्रि विरोध प्रदर्शन हुए जिसमें लोगों ने आले सऊद की तानाशाह सरकार के सत्ता छोड़ने पर ताकीद की। प्रदर्शनकारियों ने आले सऊद की हिंसक भरी नीतियों की निंदा करते हुए बुज़ुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर नम्र की रिहाई की मांग की। यह प्रदर्शन आयतुल्लाह बाक़िर नम्र की पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद हुआ। उल्लेखनीय है बुज़ुर्ग आलिमे दीन आयतुल्लाह बाक़िर नम्र की गिरफ्तारी के बाद से पूर्वी क्षेत्रों में जनांदोलन में तेजी आई है। सऊदी अरब में अन्य अरब देशों में इस्लामी जागरूकता के आंदोलनों की शुरुआत से ही प्रदर्शन शुरू हो गए थे और सऊदी अरब में लोग राजनीतिक, धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक सुधार के इच्छुक हैं। आले सऊद के प्रोपगनडों के विपरीत सऊदी अरब में केवल पूर्वी क्षेत्रों से जनांदोलन विशेष नहीं है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में आले सऊद के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।
समाचार समाप्त
........
166