इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद ने एक बयान जारी करके परमाणु वैज्ञानिकों की टार्गेट किलिंग में शामिल लोगों की गिरफ्तारी पर एंटिलीजेंस की प्रभावशालिता को सराहा है।
इरना की रिपोर्ट के अनुसार संसद के दो सौ सत्ताईस सदस्यों ने कहा है कि ईरान की एंटिलीजेंस, जो तीन दशकों से साम्राज्य एजेंटों और आंतरिक और बाहरी तत्वों के षड्यंत्रों का सफलतापूर्वक मुकाबला करती आ रही है, आज भी भरपूर तरह से ईरान के दुश्मनों के षड्यंत्रों को एक एक करके नाकाम कर रही है। संसद ने अपने इस बयान में साम्राज्य के खिलाफ भरपूर संघर्ष पर बल दिया है।
याद रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के एंटिलीजेंस मिनिस्टर हैदर मुस्लेही ने हाल ही में कहा था कि एंटिलीजेंस ने परमाणु वैज्ञानिक दारयूश रज़ाई नेजाद की टार्गेट किलिंग में शामिल तीस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर अमेरिका और अन्य साम्राज्यवादी देश गंभीर आश्चर्य में पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए जासूसों को अमेरिका और ज़ायोनी शासन के जासूस संगठनों का समर्थन प्राप्त था।
समाचार समाप्त
......
166