ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर अहमदीनेजाद ने कहा है कि तेहरान में कल आयोजित होने वाला सम्मेलन और मक्का में इस्लामी देशों का शिखर सम्मेलन सीरिया संकट को कूटनीतिक वार्ता द्वारा हल करने के लिए उत्तम अवसर हैं। राष्ट्रपति की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रपति श्री महमूद अहमदीनेजाद ने आज तेहरान में पाकिस्तान के राष्ट्रपति की विशेष दूत श्रीमती सुग़रा इमाम से मुलाक़ात में कहा कि कल की तेहरान की बैठक जिसमें क्षेत्र और दुनिया के प्रभावशाली देश भाग लेंगे और मक्का में तेरह अगस्त को इस्लामी सम्मेलन इस बात का उचित अवसर साबित होंगे कि सीरिया में हिंसा की जगह कूटनीतिक वार्ता द्वारा संकट को हल किया जाए। राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने कहा कि सीरिया में कुछ क्षेत्रीय देशों के हस्तक्षेप से हालात गंभीर हो गए हैं. उन्होंने कहा कि हर वह देश जो झड़पों में तीव्रता लाने का इच्छुक है और आतंकवादियों के लिए हथियार भेज रहा है वह सीरिया की जनता का दुश्मन है। इस बैठक में श्रीमती सुग़रा इमाम ने कहा कि इस्लामाबाद सीरिया के संकट को उचित तरीके से हल करने का इच्छुक है और सीरिया की संप्रभुता का सम्मान करता है. उन्होंने ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का विरोध करता है और इस्लामी राष्ट्रों को मतभेद और अराजकता से सुरक्षित रखने पर विश्वास रखता है।
समाचार समाप्त
......
166