बहरैन में आले ख़लीफ़ा के खिलाफ जन आंदोलन जारी है। बहरैनी जनता ने राजनीतिक कैदियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर आले ख़लीफ़ा की हिंसक व अपमानजनक नीतियों की निंदा की है। अलआलम टी वी की रिपोर्ट के अनुसार बहरैनी जनता ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन किए. प्रदर्शनकारियों ने आले ख़लीफ़ा की कॉल कोठरियों में बंद लोगों की जानों को सम्भावित खतरों के बारे में चिंता व्यक्त की और तुरंत उनकी रिहाई की मांग की। बहरैनी जनता ने आले ख़लीफ़ा के पक्ष में अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब के समर्थन की निंदा की. प्रदर्शनकारियों ने बहरैन में तानाशाह के पतन और लोकतंत्र की अपनी मांगों पर ताकीद की. याद रहे बहरैनी जनता अपने हनन किए गए अधिकारों की प्राप्ति एवं आले ख़लीफ़ा की जाहेलाना नीतियों का विरोध कर रही है।
समाचार समाप्त
......
166