कतर और ज़ायोनी शासन ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ़िलिस्तीन को राजनीतिक दृश्य से हटाने के षड़यंत्र तैयार किए हैं।
अलमिनार अख़बार के अनुसार क़तर ने फिलिस्तीनी प्रशासन और ज़ायोनी अधिकारियों के साथ गुप्त बैठकें कर फ़िलिस्तीन को सिरे से खत्म करने की कोशिश की है। इस अख़बार ने लिखा है कि क़तर फिलिस्तीनी और इस्राइली अधिकारियों से मुलाकात कर फ़िलिस्तीन को दुनिया के राजनीतिक दृश्य से हटाने की कोशिश कर रहा है। फ़िलिस्तीन के अलमेनार अखबार के अनुसार दोहा में सितम्बर में एक बैठक होने वाली है जिसमें इन षड्यंत्रों पर चर्चा होगी जो कतरी अधिकारियों ने ज़ायोनी शासन के सहयोग से बनाए हैं और उनका उद्देश्य फ़िलिस्तीन को खत्म करना है। दोहा ने कहा है कि वह अरब देशों को यह प्रस्ताव पेश करने पर मजबूर करेगा।
उधर क्षेत्र के कुछ सूत्रों ने खबर दी है कि सऊदी अरब भी फ़िलिस्तीन की समस्या को दुनिया के राजनीतिक दृश्य से हटाने के लिए कतर के साथ सहयोग कर रहा है। याद रहे फ़िलिस्तीन के खिलाफ अरब देशों की यह साजिश ऐसे समय सामने आई है कि सारी दुनिया में जनता ने विश्व क़ुद्स दिवस में भाग लेकर क़ुद्स की स्वतंत्रता और ज़ायोनी शासन पर मुकदमा चलाए जाने की बात की है। कल पूरी दुनिया में विश्व क़ुद्स दिवस के हिसाब से प्रदर्शन हुए हैं।
समाप्त
....
166