इस्लामी गणतंत्र ईरान के तेल मंत्री ने एक बैरल कच्चे तेल का मूल्य १५० डालर से अधिक बताया है। ईरान के तेल मंत्री रूस्तम क़ासेमी ने पत्रकारों से वार्ता में इस बात पर बल देते हुए कि तेल के मूल्यों में अभी और वृद्धि की गुंजाइश है कहा कि सर्दियों में सदैव ही तेल का मूल्य बढ़ जाता है और इस वर्ष भी निश्चित रूप से सर्दियों में तेल के मूल्यों में बढ़ोत्तरी होगी। ईरान के तेल मंत्री ने तेल के मूल्य में वृद्धि का एक कारण, तकनीकी खराबी के कारण उत्तरी सागर में तेल उत्पादन में १७ प्रतिशत की कमी भी बताया । अमरीका के फेडरल रिज़र्व बैंक द्वारा आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा के बाद तेल के मूल्य में उछाल आया है जिसके कारण बहुत से देशों में ईंधन के मूल्य बढ़ा दिये गये हैं या उनके बढ़ाने पर विचार हो रहा है।
........
166