Abna.ir


सबसे पहले इस्लाम में हुई है इल्म और क़लम की बात
जनरल सय्यद हुसैन
सबसे पहले इस्लाम में हुई है इल्म और क़लम की बात

एडवोकेट सय्यद हुसैन ने कहा कि रसूल को जब तक दुनिया ने सादिक़ व सच्चा नहीं कहा तब तक रसूल ने अपनी रिसालत का एलान नहीं किया और रसूल पर जब पहली बार वही नाज़िल हुई तो उसमें इल्म और क़लम की बात थी۔۔۔۔

रसूले इस्लाम (स.) और छठे इमाम की विलादत की ख़ुशी में सरफ़राज़गंज, लखनऊ में महफ़िल को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडीशनल एडवोकेट सय्यद हुसैन ने कहा कि रसूल को जब तक दुनिया ने सादिक़ व सच्चा नहीं कहा तब तक रसूल ने अपनी रिसालत का एलान नहीं किया और रसूल पर जब पहली बार वही नाज़िल हुई तो उसमें इल्म और क़लम की बात थी। 
 मानवाधिकार पर बोलते हुए उन्होने कहा कि मानवाधिकारों का ठेकेदार बनने वाला अमेरिका आज एक के बाद एक इस्लामी देशों पर क़ब्ज़ा करने का लगातार प्रयास कर रहा है और उसके फ़ौजी जो हरकते करते हैं वह आए दिन अखञबारों में छपतीं हैं जबकि हज़रत अली ने मानवाधिकार की वह मिसाल पेश की है जो रहती दुनिया तक मिसाल है। 
 इस अवसर पर महफ़िल के संयोजक मौलाना मीसम ज़ैदी ने आयतुल्लाह मेंहदी महदवीपुर का संदेश पढ़ा। महदवीपुर ने अपने संदेश में पिछले दिनों लखनऊ में हुए उपद्रव पर दुख व्यक्त करते हुए मुसलमानों के बीच एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि इस झगड़े का नुक़सान सिर्फ़ इस्लाम को होगा। उन्होने अपने संदेश में ईरान और भारत के संबंध पिछले दिनों की भांति अच्छे रहने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर कई उलमा ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए और शाएरों ने नज़रानए अक़ीदत पेश किया।
.........
166


http://www.abna.ir/data.asp?lang=16&id=295981